एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर लार्डगंज पुलिस की कार्रवाई, पंडाल अध्यक्ष पर भी कार्रवाई — त्योहार की आड़ में जुए पर पुलिस की सख्ती
जबलपुर। गणेशोत्सव और आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक पंडालों में जुआ खेले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जबलपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणेश पंडालों में धार्मिक आयोजन की आड़ में कहीं जुआ अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं, इसकी लगातार निगरानी की जाए।
मुखबिर की सूचना पर गणेश पंडाल की घेराबंदी
इसी अभियान के तहत लार्डगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्यारे लाल बाबा, टेलीग्राफ गेट नंबर-1 के पास स्थित गणेश पंडाल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंडाल की घेराबंदी की।
छापे में सात लोग जुआ खेलते मिले
पुलिस द्वारा पंडाल के अंदर दबिश दिए जाने पर वहां सात व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने मौके से सभी सात आरोपियों को पकड़ लिया। जुए में हार-जीत के लिए लगाई गई रकम की गिनती की गई तो कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की रकम सामने आई। पुलिस ने रकम जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।
पंडाल अध्यक्ष पर भी पुलिस की कार्रवाई
पुलिस कार्रवाई के दौरान गणेश पंडाल के अध्यक्ष अशोक पटेल के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों के लिए बनाए गए पंडालों का इस्तेमाल यदि जुआ अथवा किसी अन्य अवैधानिक गतिविधि के लिए किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक आस्था की आड़ में जुए पर पुलिस का कड़ा संदेश
गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि में भी शहरभर में बड़ी संख्या में दुर्गा पंडाल सजाए जाएंगे। ऐसे में लार्डगंज पुलिस की यह कार्रवाई अन्य पंडाल समितियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में जुए का खेल किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना है।
आरोपियों का निकला जुलूस
आरु इस दौरान आरोपीयों जलूस भी भी निकला
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम की कार्रवाई
कार्रवाई सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर के निर्देशन एवं लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी, एएसआई मनोज गोस्वामी, राजेश वर्मा, पंकज सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment