क्राइस्ट चर्च स्कूल्स एलुमनी एसोसिएशन की बोर्ड बैठक संपन्न - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, July 16, 2026

क्राइस्ट चर्च स्कूल्स एलुमनी एसोसिएशन की बोर्ड बैठक संपन्न

 9 जनवरी 2027 को होगा ग्रैंड रीयूनियन, निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी एवं मेगा मेडिकल कैंप लगाने का फैसला


जबलपुर। पिछले दिनों क्राइस्ट चर्च बॉयज एवं गर्ल्स स्कूल्स एलुमनी एसोसिएशन की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने, विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया।

देश-विदेश से जुटेंगे पूर्व छात्र

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का अगला ग्रैंड रीयूनियन 9 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश और विदेश में रह रहे क्राइस्ट चर्च स्कूल के पूर्व छात्र शामिल होंगे। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने के साथ ही वे विद्यालय के विकास, नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

स्वास्थ्य सेवा के लिए भी पहल

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामिंदर सिंह चोपड़ा एवं सचिव अमित वेगड़ ने बताया कि संगठन केवल पूर्व छात्रों के मेल-मिलाप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेगा। इसी उद्देश्य से जल्द ही निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर एवं विशाल मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में इन सदस्यों की रही उपस्थिति

बैठक में चंद्रेश वीरा, असगी तैयबाली, रणजय मदन, रुपेश बागमार, डॉ. सुनील बेहल, शालू खुराना, संदीप विजन, विनय गौबा, दीपक वर्मा, गुरमीत छाबड़ा, समर गाइकवाड़, डॉ. उमेश गुलाटी, डॉ. दीपाली अडगांवकर, मीता शाह, अतिमा भसीन, डॉ. राशी जैन, कृती, विवेक गोस्वामी, राकेश मित्र, साजू थॉमस, आशीष अग्रवाल, रितेश त्रिवेदी, डॉ. आदित्य परिहार, जतिन लालन, शैलेश गुलाटी, अबू फौजदार, शगुफ्ता रहमान तथा प्रविप दत्ता सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments: