ग्वारीघाट स्टेशन रोड पर 11 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, August 20, 2026

ग्वारीघाट स्टेशन रोड पर 11 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में खौफ, करीब 6 लाख रुपये का गांजा बरामद




जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की सूचना पर थाना ग्वारीघाट पुलिस ने स्टेशन रोड के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को करीब 11 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है, के साथ गिरफ्तार किया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच डीसीपी शैलेश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एडिशनल एसपी सिटी आयुष जाखड़ के निर्देशन तथा डीएसपी क्राइम ब्रांच के मार्गदर्शन में ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जिनकी पहचान—

1. मनीष कोरी, पिता मदनलाल कोरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोरखपुर गुरुद्वारे के पीछे, थाना गोरखपुर।

2. मदन विश्वकर्मा, पिता मूलचंद विश्वकर्मा, उम्र 52 वर्ष, निवासी कटड़ा मोहल्ला, पाटन, जबलपुर।

के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में थाना ग्वारीघाट पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

15 दिनों से लगातार नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान

गौरतलब है कि पिछले करीब 15 दिनों से क्राइम ब्रांच द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बड़ी मात्रा में गांजा एवं अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

क्राइम ब्रांच की टीम का फोकस ऐसे लोगों पर है, जो पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों के निर्देशन में ऐसे आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अटल जांघेला (658), राजेश मिश्रा (2145), राजेश महात्रे (1227), अजीत कुमार (2367), इंद्रजीत यादव (2470) की सराहनीय भूमिका रही।

साथ ही सायबर सेल से उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी एवं आरक्षक पवन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments: