ओमती टीआई राजपाल सिंह बघेल को के.एफ. रुस्तमजी सम्मान, उत्कृष्ट विवेचना और अपराध नियंत्रण के लिए मिली पहचान - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, June 4, 2026

ओमती टीआई राजपाल सिंह बघेल को के.एफ. रुस्तमजी सम्मान, उत्कृष्ट विवेचना और अपराध नियंत्रण के लिए मिली पहचान

 

जबलपुर। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित कैप्री गोल्ड लोन बैंक में हुई चर्चित डकैती के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल को मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट विवेचना, अपराधियों की गिरफ्तारी और प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रदान किया गया।

गाडरवारा में हुई डकैती के बाद पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद विभिन्न राज्यों में समन्वित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति, आभूषण, हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए थे।

पुलिस मुख्यालय ने इस कार्रवाई को प्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल करते हुए इसे प्रभावी एवं पेशेवर पुलिस कार्यप्रणाली का उदाहरण माना है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

ओमती थाने में भीअपराधों पर प्रभावी नियंत्रण

राजपाल सिंह बघेल के ओमती थाना प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल होने के बावजूद थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक समन्वय स्थापित करने तथा त्योहारों और विशेष अवसरों पर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने में उनकी कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों और पुलिस अधिकारियों का मानना है कि टीमवर्क, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई की बदौलत ओमती थाना लगातार बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित होना न केवल टीआई राजपाल सिंह बघेल बल्कि उनकी पूरी टीम के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment