जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के दो लोगों के शव उनके गृह राज्य भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पारिवारिक रिश्तेदारों से मिलने आए थे और इसी दौरान बरगी डैम घूमने गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
हादसे में मृत महिला कुकलाझी और एक अन्य महिला का शव विशेष जेट विमान के जरिए तमिलनाडु पहुंचाया गया। वहीं कुकलाझी के पति कामराज और उनके बेटे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और डैम के आसपास के इलाकों में गहन तलाश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

No comments:
Post a Comment