कार में बैठकर सट्टा, पुलिस ने दबोचा — IPL से पहले सख्ती का संदेश - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, February 26, 2026

कार में बैठकर सट्टा, पुलिस ने दबोचा — IPL से पहले सख्ती का संदेश

 मास्टर आईडी लेकर क्रिकेट सट्टा चला रहे सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो सटोरी गिरफ्तार

कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालन, 4 मोबाइल व ₹20,350 नगद जब्त

प्रथम टुडे

जबलपुर। टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान अवैध सट्टा कारोबार पर नकेल कसते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की रांझी थाना पुलिस ने संगठित रूप से संचालित क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई में दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 20,350 रुपये नगद और एक कार जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष गुप्ता तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम ने दबिश दी।


कर के अंदर चल रहा था सट्टा 

25 फरवरी 2026 को थाना र को सूचना मिली कि मेमोरी तिराहा स्थित सामुदायिक भवन के पास खड़ी डार्क ब्लू रंग की कार (एमपी-20-ज़ेडजी-0030) में दो युवक मोबाइल के माध्यम से टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

अनमोल पटारिया उर्फ बीसू (29), निवासी दर्शन तिराहा, रांझी

कृष्णा नामदेव (25), निवासी आदर्श मार्केट, रांझी

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में ऑनलाइन सट्टा एप्लिकेशन सक्रिय पाए गए, जिनमें श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच के रन व भाव अपडेट हो रहे थे। मोबाइल में कथित सट्टेबाजी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग और लेनदेन का विवरण भी मिला।

मास्टर आईडी से चलता था नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि अनमोल पटारिया कथित तौर पर “मास्टर आईडी” लेकर अन्य एजेंटों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराता था। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर सट्टा खिलाया जाता था और मैच के बाद नगद लेन-देन किया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में अन्य संदिग्ध एजेंटों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सट्टा एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रिय रांझी थाना

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में रांझी पुलिस इन दिनों क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। क्रिकेट सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्यवाही से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक चंद्रभान सहित थाना रांझी के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment