प्रथम टुडे
जबलपुर। सिहोरा तहसील में 19 फरवरी की रात मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित होने के कारण आरती के दौरान हुए विवाद ने अगले दिन विरोध प्रदर्शन का रूप ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात कर हालात पर नियंत्रण पाया।पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के अनुसार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
दूसरे दिन हुआ था विरोध प्रदर्शन
घटना के विरोध में अगले दिन विभिन्न हिंदू संगठनों ने सिहोरा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना और उसके बाद की परिस्थितियों को देखते हुए दोनों पक्षों के लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 19 तारीख की रात आरती के समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर नारेबाजी और पत्थरबाजी की स्थिति बनी। कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की भी सूचना सामने आई है।
पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के अनुसार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन
सोमवार को सकल हिंदू समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग जबलपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरती के दौरान एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया, पत्थरबाजी की गई तथा मंदिर परिसर की ग्रिल को क्षति पहुंचाई गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए हिंदू युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि वे हिंसा में शामिल नहीं थे। संगठन ने निष्पक्ष जांच कर गिरफ्तार युवकों की शीघ्र रिहाई की मांग की है।
पुलिस का पक्ष
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी समुदाय से संबंधित हो।

No comments:
Post a Comment