अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी का वीडियो वायरल, युवक से तीखी नोकझोंक - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, February 26, 2026

अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी का वीडियो वायरल, युवक से तीखी नोकझोंक


प्रथम टुडे 

जबलपुर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई उस समय विवादों में आ गई जब धनवंतरी नगर चौराहे पर एक अधिकारी और युवक के बीच तीखी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में अतिक्रमण शाखा में पदस्थ अधिकारी ब्रिज तिवारी एक स्थानीय युवक के साथ बहस करते और उसे पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई।

वीडियो में कथित तौर पर अधिकारी द्वारा युवक को कड़ी चेतावनी देते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नागरिकों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान संयम और शालीनता अपेक्षित होती है।

दूसरी ओर, निगम सूत्रों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान अक्सर विरोध की स्थिति बनती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर निगम प्रशासन क्या रुख अपनाता है और क्या विभागीय स्तर पर कोई जांच बैठाई जाती है।

No comments:

Post a Comment