उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अच्छे कार्य करने पर मिला सम्मान - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, December 3, 2025

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अच्छे कार्य करने पर मिला सम्मान

 

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल

जबलपुर। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कुशल कार्यप्रणाली की सराहना की।

सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  बी.एस. गोठरिया, रक्षित निरीक्षक  जयप्रकाश आये और सूबेदार योगेश चौकसे उपस्थित रहे।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

सीसीटीएनएस कार्य, शिकायतों के निराकरण, अपराध विवेचना और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया, उनमें शामिल हैं—

  • सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे (सीसीटीएनएस)
  • सहायक उप निरीक्षक के.के. पांडे (थाना ग्वारीघाट)
  • सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह (थाना शहपुरा)
  • सहायक उप निरीक्षक रमेश (थाना रांझी)
  • प्रधान आरक्षक अम्बिका पांडे (थाना खमरिया)
  • आरक्षक सुरजीत जाट (थाना अधारताल)
  • आरक्षक अनिल कौशिक (थाना यातायात मालवीय चौक)
  • आरक्षक यशवंत सिंह
  • आरक्षक आदित्य परस्ते एवं दीपक राजपूत (थाना विजय नगर)
  • आरक्षक सचिन मेहरा (थाना माढ़ोताल)
  • आरक्षक आदित्य प्रताप (कंट्रोल रूम)
  • आरक्षक विजय खरपुसे (थाना रांझी)

पुलिस अधीक्षक ने सराहा बेहतर प्रदर्शन

एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि—
“पुलिस टीम द्वारा समयबद्ध शिकायत निवारण, तकनीकी कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही न केवल पुलिस की छवि को मजबूत करती है, बल्कि नागरिकों का विश्वास भी बढ़ाती है।”

उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा भी दी।


No comments:

Post a Comment