पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के जन्मदिन पर रक्तदान और वृक्षारोपण, स्वयं भी किया रक्तदान - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, July 5, 2025

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के जन्मदिन पर रक्तदान और वृक्षारोपण, स्वयं भी किया रक्तदान

 


 प्रथम टुडे जबलपुर।

शहर के पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए गोरखपुर थाना परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने भी रक्तदान कर समाज को सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर संभाग एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में श्री उपाध्याय का स्वागत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलदगी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रक्तदान के बाद थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी भावुक व प्रेरणादायक बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे निजी अवसर को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना वास्तव में सराहनीय पहल है, जो दूसरों को भी प्रेरित करती है। इस आयोजन ने न केवल मानव सेवा का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी संदेश प्रसारित किया।


No comments:

Post a Comment