रानी अवंती बाई वार्ड को मिली दो सीसी सड़कों और नाला-नालियों की सौगात - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, July 28, 2025

रानी अवंती बाई वार्ड को मिली दो सीसी सड़कों और नाला-नालियों की सौगात

1.50 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य | महापौर, विधायक और निगमाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

 

प्रथम टुडे जबलपुर। 

रानी अवंती बाई वार्ड क्रमांक 67 के नागरिकों को मंगलवार को दो सीमेंट कंक्रीट सड़कों एवं पक्की नाला-नालियों के निर्माण की सौगात मिली। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, केन्ट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर ने किया।

महापौर श्री अन्नू ने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य दुर्गा नगर स्थित पारस किराना से पिंटू किराना तक तथा कटियाघाट स्थित हनुमान मंदिर से खेरमाई मंदिर तक कराया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड में पक्की नाला-नालियों के निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराए गए हैं, जिससे वर्षा जल की निकासी की समस्या दूर होगी।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि यह दिन केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक विकास दिवस के रूप में याद किया जाएगा। लंबे समय से वर्षा जल निकासी की मांग की जा रही थी, जिसे अब नगर निगम द्वारा पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने इन कार्यों के लिए महापौर और निगमाध्यक्ष को बधाई दी।

इस अवसर पर निगमाध्यक्ष श्री रिकुंज विज ने कहा कि यह कार्य सिर्फ वार्ड के नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि समूची संस्कारधानी के लिए समर्पित हैं। नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और सुनियोजित विकास के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में सौरभ गोयल, संतोष बैरागी, श्रवण यादव, विभा उपाध्याय, विशाल तिवारी, मथुरा भाई, भागचंद भैया, पवन यादव, आशीष झरिया, आशीष बर्मन, पारस अहिरवार, घनश्याम, कल्लू, पन्ना बर्मन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment