बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, आर्थिक शोषण करती चालानी कार्यवाही, नशे के अवैध करोबार के खिलाफ
[13/4, 18:47] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर :-- जबलपुर में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पुलिस द्वारा हो रही कथित आर्थिक शोषण वाली चालानी कार्यवाही एवं नशे के अवैध करोबार के खिलाफ पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया जी के नेतृत्व में दिनांक 13/04/2025 को दिन रविवार को शाम 4 बजे शीतलामाई मंदिर से प्रारंभ होकर हजारों कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने घमापुर थाने का घेराव किया
विधायक लखन घनघोरिया जी ने कहा कि वाहन चालान के नाम पर आम जनता का शोषण हो रहा है और पुलिस इसे अपनी सफलता मान रही हैं। चालानी कार्यवाही की आड़ में आम नागरिकों से जबरन वूसली की जा रही है। जिससे लोग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा की आड़ में अवैध वसूली को प्राथमिकता दी जा रही हैं। जबकि शहर में अपराध लूट, नशा व्यापार और असामाजिक गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था के सुधार पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। पुलिस बल को वसूली की बजाय जनहित में अपराध नियंत्रण हेतु उपयोग मे लाया जाए
थाना घमापुर के घेराव में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, यश घनघोरिया, डॉ.रमाकात रावत, कल्लन गुप्ता, संजय अहिरवार, असित यादव रिंकू, अभिषेक चंदेल, आजम अली खान, पार्षद जितेन्द्र सिंह ठाकुर गोप जवरानी, संजय साहू, राकेश पांडे, प्रमोद पटेल, गुलाम हुसैन, याकूब अंसारी, रवि सैलानी, सागर शुक्ला, राज शुक्ला, उमेश लोधी, ताहिर अली, पवन मोगरें, ललित कोटवानी, शैंकी सोनकर, मुरलीधर राव, मुन्ना बेन, मुन्ना शुक्ला, धर्मेन्द्र पटारिया, मुन्ना पंडा, जीत जागड़े, दिलीप जाट, राहुल कुचबंधिया, ज्योति मेहतो, रीता झा, विजिता गावडे़, देवकी पटेल, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थें।
[13/4, 18:47] Anurag Dixit: Y
No comments:
Post a Comment