*
प्रथम टुडे जबलपुर:-- अधारताल से एक युवक जो गढ़ा थाना अंतर्गत शक्ति नगर शादी में आया हुआ था। यहां लड़की पक्ष वालों से हो रहे विवाद को शांत करवाना इस युवक को महंगा पड़ गया। गढ़ा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधारताल थाने से अभिषेक रजक नामक युवक शादी में शामिल होने शक्ति नगर आया हुआ था। यहां शादी समारोह के दौरान लड़की पक्ष का किसी से विवाद हो गया था इसी दौरान अभिषेक विवाद को शांत करवा रहा था कि तभी यहां विवाद कर रहे अर्जुन रजक और करण रजक ने अभिषेक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नशे में भी थे और इनके द्वारा अभिषेक को पेट एवं जांघ में और पेट में चाकू के गंभीर वार किए गए थे। जिसके बाद अभिषेक वहीं गिर पड़ा और जब तक उसे अस्पताल लिए जाया जाता तब तक उसके मौत हो चुकी थी। एस आई सुनील मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
No comments:
Post a Comment