पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, February 28, 2025

पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

 ,

  प्रथम टुडे जबलपुर। - गोरखपुर थाना अंतर्गत मंडावा बस्ती में कल रात पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पति सुशील यादव उम्र 55 वर्ष ने अपनी पत्नी राम यादव जिसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है फावड़ा मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था कल रात भी यह विवाद हो रहा था और विवाद बढ़ता ही गया इसी बीच सुशील ने घर में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया जिसमें पत्नी की गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने सुशील यादव को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।

No comments:

Post a Comment