पीपल के पेड़ पर चाइनीस मांझा में फंसा था कल शाम से चील (पक्षी)
प्रथम टुडे जबलपुर ;-- नगर निगम परिसर में पीपल के पेड़ पर एक चील (पक्षी) कल शाम को जब अपनी घोंसले में आया तो डगाल पर उलझे चाइनीस माझें में बुरी तरह फंस गया। लगातार चिल्ला रहे इस पक्षी की आवाज जैसे ही कर्मचारियों ने सुनी तो उन्होंने तुरंत इसको बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। *सबसे ऊपरी टहनी पर फंसा था*- समस्या नगर निगम कर्मचारियों के सामने यह कि यह चील नामक पक्षी पीपल के पेड़ में सबसे ऊपर की टहनी में फंसा था। जहां से इसे चढ़कर निकलना मुश्किल था और इसकी जिंदगी बचाना भी मुश्किल था।
नगर निगम कमिश्नर ने दिए रेस्क्यू करने के लिए आदेश
यहां सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर पर प्रयासरत थे, उधर जैसे ही नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव को इस बात बात का पता चला। मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को लेडर के जरिए इसे बचाने के आदेश दिए गए। आदेश मिलते ही नगर निगम अग्निशामक दल के सदस्यों द्वारा भारी भरकम लेडर लेकर इसे बचाने का प्रयास किया और सफल भी रहे।
घायल होकर नीचे गिरा तो लोगों ने गद्दे में झेला
ऊपर की टहनी से निकलते ही यह पक्षी नीचे की टहनी में आकर फंस गया था। यहां नीचे कर्मचारी एक रुई का गद्दा लेकर उसे चोट ना लगे इसलिए झेलने के लिए खड़े थे। और हुआ भी यही जैसे ही पक्षी नीचे गिरा तुरंत उसको गड्ढे से उठाकर उसे इलाज के लिए ले जाया गया।
No comments:
Post a Comment