10 किलो गांजा के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार किया एक युवक को* - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, February 14, 2025

10 किलो गांजा के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार किया एक युवक को*

प्रथम टुडे जबलपुर:-  पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर शिमाला प्रसाद के निर्देशन में श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल लोकेश मार्को के मार्गदर्शन में कुंभ मेला को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था हेतु रेल्वे स्टेशन जबलपुर में विशेष निगरानी अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी थी इसी अनुक्रम में दिनांक 13/02/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर प्लेटफार्म नं. 6 रेल्वे स्टेशन जबलपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति अपने पास बैग में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुये बैठा है की सूचना पर विधिवत कार्यवाही करते मौके पर जाकर उस व्यक्ति से पूछताछ की गई जो नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलेश सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम डोडका थाना मानपुर जिला उमरिया बताया जिसके कब्जे से एक बैग में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 610 ग्राम कीमती करीबन 2,10,000 रूपये का पाया गया जो मौके पर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध जीआरपी थाना जबलपुर में अपराध क्रमांक 103/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से गांजा तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर निरी. बलराम यादव, सउनि महेन्द्र सिंह धुर्वे, प्र.आर.गणेश तिवारी, प्र.आर. दर्शन कौरव, मो. शकील, सतेन्द्र सिंह म.आर. मनीषा दुबे, आर. संजीत शर्मा, आर. राजा जैन, आर. संजय अहिरवार, आर. गोपाल सिंह, आर. रविकांत रजक, आर. कौशल तिवारी, आर. उमेश चौरे की विशेष भूमिका रही ।  पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर द्वारा इस सराहनीय कार्यवाही में नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

No comments:

Post a Comment