मेडिकल में पैदा हुआ लड़का और थमा दी लड़की* - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Wednesday, January 22, 2025

मेडिकल में पैदा हुआ लड़का और थमा दी लड़की*

 * प्रथम टुडे जबलपुर:--सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें  एक महिला को लड़का हुआ था लेकिन अस्पताल प्रबंधन की गलती से उसको


लड़की थमा दी गई। जब यह मामला प्रकाश में आया तो अस्पताल प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए और उन्होने बात बिगड़ती देख पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। यह पूरा मामला बरगी निवासी एक महिला रेणुका का है जिसमें रेणुका ने 18 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने के बाद मेडिकल को प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने 18 तारीख को ही स्वस्थ लड़के को जन्म दिया था । इसके बाद महिला और लड़के को 2 दिन के लिए भर्ती रखा गया इस दौरान महिला के हाथ में टैग भी लगा दिया गया कि लड़का हुआ है। लेकिन दो दिन बाद जब महिला और उसके परिजनों को बच्चा सौंपा गया तो उनको कुछ अंदेशा हुआ कि उनको लड़का नहीं लड़की सौंप दी गई है। इसके बाद परिजन और महिला ने कॉलेज में ही शिकायत दर्ज कराते हुए हंगामा शुरू कर दिया।                        *वार्ड बॉय और नर्स निलंबित* - परिजनों के हंगामे को देखते हुए तुरंत ही मेडिकल प्रबंधन के पास जब शिकायत पहुंची तो उन्होंने पहले तो पुलिस को मौके पर बुलाया। और उसके बाद तुरंत ही पूरे मामले की जांच की तो मामले में एक नर्स और वार्ड बॉय की गलती के साथ-साथ इस काम में संलिप्तता नजर आई है।  अस्पताल प्रबंधन द्वारा तुरंत ही दोनों को निलंबित करते हुए एक  समिति गठित कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है ऐसे किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही अगर इनके द्वारा कोई और भी गड़बड़ी की गई होगी तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी।                                    *

अस्पताल प्रबंधन ने मानी गलती
*- इस पूरी घटना में अस्पताल प्रबंधन ने गलती भी मानी है कि यह एक बड़ी गलती है। और अब आगे से ऐसा कोई भी स्थिति ना बने इसके लिए और ज्यादा कड़ाई से चाचा परखा जाएगा जिससे आगे किसी भी प्रकार की ऐसी कोई गलती ना हो।

No comments:

Post a Comment