प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी से की चर्चा* - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Tuesday, January 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी से की चर्चा*

 *  योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में पहुंच रहे लोगों से अपील की है कि वह संगमनोज की तरफ भीड़ होने के कारण वहां न जाए बल्कि गंगा सब जगह हैं प्रयागराज में वे किसी भी घट में स्नान करके अमृत स्नान का पुण्य लाभ ले । उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पूरी तरीके से मोर्चा संभाल लिया घायलों की पूरी तरह से देखभाल की जा रही है इसके साथ ही अफवाहों पर ध्यान ना दें संयम से काम लेते हुए स्नान करें और घर को रवाना होने का प्रयास करें।                                                                                                                                                                                         


प्रथम टुडे :---
   महाकुंभ देर रात भगदड़ मचने से अब तक 10 लोगों की मौत की आशंका है जबकि कई लोग घायल हुए है. कहा जा रहा है कि संगम नोज पर अफवाह के चलते भगदड़ हुई. इस हादसे के बाद सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. महाकुंभ में भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के भीतर दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की

इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हालात की जानकारी ली और तत्काल मदद के निर्देश दिए हैं. वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.


इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सीएम योगी से फोन पर बात की और केंद्र सरकार की ओर से सभी स्वास्थ्य सेवाओं की मदद का आश्वासन दिया. योगी आदित्यनाथ ने नड्डा को बताया कि                *      *मेला प्रशासन ने हालात पर काबू कर लिया है*.

वहीं, अब अखाड़ों का अमृत स्नान अब 11 बजे और बसंत पंचमी को होगा. दरअसल मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से फिलहाल अखाड़ों के अमृत स्नान को रोकने की अपील की थी, जिसके बाद अमृत स्नान को 3 बजे रात की जगह दोपहर 11 बजे कर दिया गया.

No comments:

Post a Comment