इन्दौर में आज कांग्रेस के खरगे , राहुल , प्रियंका की रैली लाखों कार्यकर्ताओं पहुंचना संभव - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Sunday, January 26, 2025

इन्दौर में आज कांग्रेस के खरगे , राहुल , प्रियंका की रैली लाखों कार्यकर्ताओं पहुंचना संभव

 **   


प्रथय टुडे जबलपुर 
:--   इंदौर के समीप महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों एक प्राइवेट प्लेन से सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे 

27 जनवरी यानी आज इंदौर के पास महू में कांग्रेस का बड़ा आयोजन है। वही महू जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान के तहत यह आयोजन हो रहा है। इसमें अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजयसिंह सहित देश और प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता आएंगे। 

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर के महू में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली में दो लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। आयोजन में 7 मंत्री, 20 सांसद तथा लगभग 150 से भी ज्यादा विधायक शामिल होंगे। प्रदेश भर से आने वाले लोगों के पेट पूजा की भी व्यवस्था रखी गई है। कांग्रेस कमेटी प्रदेश आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए सुबह ओर शाम सवा - सवा लाख खाने के पैकेट तैयार करवा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आयोजन को लेकर जिस तरह से तैयारी कर रही है, उसको देखते हुए अनुमानित एक करोड़ रुपए से अधिक का खर्च होगा।

*गृहमंत्री अमित शाह के। अंबेडकर वाले बयान पर माफी की मांग*

महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में खडे़ होकर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, वह निंदनीय है। देश की 150 करोड़ जनता का, दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और हर उस वर्ग का अपमान हुआ है, जो अंबेडकर को अपना भगवान मानती है, उन्हें पूजती है। कांग्रेस पार्टी अमित शाह को अंबेडकर के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगनी होगी।

*एक ही प्लेन‌ से पहुंचेंगे तीनों नेता*

राहुल, प्रियंका, खरगे तीनों एक ही प्लेन से इंदौर पहुंचेंगे

इंदौर के समीप महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों एक प्राइवेट प्लेन से सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से महू के लिए रवाना हो जाएंगे। वापसी के समय राहुल, प्रियंका, खरगे के साथ मध्य पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ के भी दिल्ली जाने की खबरें हैं। 

*कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम समेत, कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे*

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से कई कांग्रेसी सांसद और विधायक भी महू आ रहे हैं। बड़े पैमाने पर होने जा रहे कांग्रेस के इस कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री, 8 से 10 मंत्री, लगभग 15 से ज्यादा सांसद और 150 से अधिक विधायक भी शामिल होंगे। इसी प्रकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 31 सदस्य, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।



No comments:

Post a Comment