यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच जितेंद्र सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी क्राइम ब्रांच शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना गढ़ा पुलिस की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और थाना गढ़ा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 किलो गांजा बरामद किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा गांजे के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
क्राइम ब्रांच की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार दूसरे दिन अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एक दिन पहले भी क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 192 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी। इसके साथ ही बरगी थाना क्षेत्र में करीब 11 किलो गांजा भी जब्त किया गया था।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जबलपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच अवैध शराब और मादक पदार्थों के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है। आज गढ़ा थाना क्षेत्र में 21 किलो गांजे की बरामदगी इसी अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप तेकाम, आरक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक राजेश मातरे, आरक्षक अजीत कुमार तथा साइबर सेल से आरक्षक संदीप पांडे की उल्लेखनीय भूमिका रही।
वहीं थाना गढ़ा की ओर से उप निरीक्षक राजेंद्र अहिरवार, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र पाठक, प्रधान आरक्षक संदीप तथा महिला आरक्षक उमा पटेल ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
थाना गढ़ा एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
क्राइम ब्रांच और थाना गढ़ा की संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment