जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस ने आदतन अपराधी आयुष राजपूत को गिरफ्तार कर उसका क्षेत्र में जुलूस निकाला। आरोपी पर बी-टेक के छात्र से मारपीट कर जबरन ₹1500 मोबाइल के माध्यम से ट्रांसफर करवाने का आरोप है।
थाना प्रभारी माढ़ोताल विजेंद्र पवार ने बताया कि आयुष राजपूत क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है और उसके खिलाफ लूट, मारपीट तथा हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र, जो मूल रूप से सीधी का निवासी है, माढ़ोताल क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता है। बीती रात आरोपी छात्र के कमरे पर पहुंचा और बदमाशी का रौब दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने छात्र से जबरन अपने मोबाइल नंबर पर ₹1500 ट्रांसफर करवा लिए।
घटना के बाद छात्र ने माढ़ोताल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आयुष राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला, ताकि इलाके में उसका खौफ खत्म किया जा सके। इस दौरान माढ़ोताल थाना स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment