कलयुगी नाना की करतूत: 75 साल के वकील ने 5 साल की मासूम से की दरिंदगी - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, May 7, 2026

कलयुगी नाना की करतूत: 75 साल के वकील ने 5 साल की मासूम से की दरिंदगी

 हबीबगंज में शर्मसार हुई इंसानियत; डिफेंस ऑफिसर की बेटी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


भोपाल | 

राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने न केवल कानून के रखवालों को बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। एक 75 वर्षीय बुजुर्ग एडवोकेट ने पड़ोस में रहने वाली डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जिस मासूम ने आरोपी को 'नाना' कहकर पुकारा, उसी ने उसके बचपन को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

खेलने गई थी मासूम, मिला जिंदगी भर का जख्म

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची 3 मई को आरोपी वकील के घर उसकी नातिन के साथ खेलने गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुलाकर एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घर लौटने पर जब मासूम ने प्राइवेट पार्ट में असहनीय दर्द की शिकायत की, तो मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टरी जांच में जो खुलासा हुआ, उसने परिवार के होश उड़ा दिए।

मासूम की जुबानी, दरिंदगी की कहानी

जब मां ने बच्ची से प्यार से पूछा, तो उसने रोते हुए 'नाना' (आरोपी वकील) की घिनौनी करतूत बयां की। बच्ची की हालत देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

"आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्यों को मजबूती से जुटाया जा रहा है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।"

स्थानीय पुलिस प्रशासन


No comments:

Post a Comment