प्रथम टुडे | सच की बात सबके साथ
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का जुलूस निकालते हुए सख्ती का संदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबू सिंधी, जिसे एक गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है, ने 2 अप्रैल 2026 को ‘अपना स्वीट्स’ के सामने यश नामक युवक पर गोली चलाई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे क्राइम ब्रांच और घमापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस निकालकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लेकर उस पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जाएगी, जिसका उपयोग फायरिंग में किया गया था।
वहीं, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment