जबलपुर शहर कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी, महिलाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, April 8, 2026

जबलपुर शहर कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी, महिलाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. मनीष चंसोरिया उपाध्यक्ष पूर्व पर्षद मुकेश सराफ तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल बाजपेयी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है


जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जबलपुर शहर कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। 51 सदस्यीय इस जम्बो कार्यकारिणी में वरिष्ठ, युवा और विभिन्न वर्गों के नेताओं को स्थान दिया गया है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संतुलित टीम तैयार की गई है।

जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. मनीष चंसोरिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व पार्षद मुकेश सराफ को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. अतुल बाजपेई को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री आरिफ बेग को दी गई है। वहीं प्रवक्ता के रूप में श्री रिजवान अली कोटी और श्री प्रदीप चौहान को नियुक्त किया गया है।

महिलाओं को भी कार्यकारिणी में विशेष स्थान दिया गया है। महिला प्रतिनिधित्व के तहत श्रीमती निशा ओझा और श्रीमती सीमा तिवारी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में महिलाओं को शामिल कर कांग्रेस ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।

सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री विष्णु विनोदिया एवं श्री सैयद मुस्तार अली को जिम्मेदारी दी गई है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे।

घोषित कार्यकारिणी में पदों का वितरण इस प्रकार है —

1 कोषाध्यक्ष

10 उपाध्यक्ष

16 महासचिव

20 सचिव

2 प्रवक्ता

2 सोशल मीडिया प्रभारी

राजनीतिक दृष्टि से यह जम्बो कार्यकारिणी आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को शामिल कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि यह कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करते हुए जबलपुर में कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

No comments:

Post a Comment