जबलपुर, 1 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस पर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन के सामूहिक गायन के आदेश का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (आईपीएस) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बी.एस. गोठरिया, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment