जबलपुर, 6 अप्रैल 2026।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी ने की। इस दौरान मालवीय चौक, घमापुर और गढ़ा यातायात थानों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में ट्रैफिक संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं, चालानी कार्रवाई, वीआईपी ड्यूटी तथा जुलूसों के समय यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखते हुए आम नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार करें और जरूरतमंदों की सहायता सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उपलब्ध यातायात उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। नव-निर्मित स्टॉपरों को व्यवस्थित रूप से लगाने, ड्यूटी के दौरान उनका उपयोग करने तथा बाद में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। पोर्टेबल सिग्नल के सही उपयोग को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया।
गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक स्टाफ को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए संयम और धैर्य के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएसपी यातायात श्री संतोष शुक्ला, श्री बैजनाथ प्रजापति, श्रीमती संगीता डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि जहां भी ड्यूटी लगाई जाए, वहां यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, यह सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदा
री है।

No comments:
Post a Comment