वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में नवगठित कार्यसमिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकार सम्मेलन और दूरभाष स्मारिका पर भी हुई चर्चा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में नवगठित कार्यसमिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकार सम्मेलन और दूरभाष स्मारिका पर भी हुई चर्चा

  नवगठित जिला कार्यसमिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

जल्द होगा पत्रकार सम्मेलन

दूरभाष स्मारिका के लिए नंबर संकलन शुरू

भविष्य की रणनीति पर बनी रूपरेखा

:जबलपुर,  । राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की नवगठित जिला इकाई, जबलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को परिषद कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं संभाग स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही, जिससे बैठक का महत्व और भी बढ़ गया।

बैठक में परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेयी के साथ प्रदेश संयोजक मदन अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक एवं प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया एवं  संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जबलपुर जिले की नवगठित जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी—जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत औपचारिक परिचय सत्र से हुई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर:

बैठक में संगठन को जिला स्तर पर सशक्त और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बिंदुवार मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस प्रकार पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को प्रभावी बनाया जा सकता है।

पत्रकार सम्मेलन की तैयारी:

बैठक के दौरान जिला इकाई द्वारा शीघ्र ही एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके आयोजन, स्वरूप और उद्देश्य को लेकर पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

दूरभाष स्मारिका पर चर्चा:

राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाली टेलीफोन दूरभाष स्मारिका के लिए संपर्क नंबरों के संकलन को लेकर भी जिला इकाई के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इस कार्य को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने की जिम्मेदारी भी तय की गई।

भविष्य की रणनीति तय:

बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment