वाहनों में टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना कत्ल: रांझी पुलिस ने सुलझाई फर्नीचर कारोबारी की हत्या - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, February 12, 2026

वाहनों में टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना कत्ल: रांझी पुलिस ने सुलझाई फर्नीचर कारोबारी की हत्या

गोकलपुर में चाकू मारकर की गई थी एकांश साहू की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य हमलावर अब भी फरार



प्रथम टुडे 

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर में कार की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद एक फर्नीचर व्यवसायी की हत्या में बदल गया। मामले में रांझी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य हमलावरों की तलाश जारी है।

8 फरवरी की रात लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में एकांश साहू (34), निवासी आधारताल, की कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई थी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद शिवम के साथियों ने एकांश को गली गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला करके मौत‌ के घाट उतार दिया था। वही शिवम बजपेई रांझी में खेल एवं युवक कल्याण के द्वारा बनवाए गए स्टेडियम में गार्ड की नौकरी करता है 

पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

घटना के बाद रांझी पुलिस ने अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, खून के नमूने और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वाहन स्वामी से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार

पुलिस ने शिवम बाजपेई, सुधीर चौधरी, सुमित चौधरी और अंकित चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि टक्कर के विवाद के बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर हमला किया था। इस दौरान कमलेश महोबिया और छोटू ठाकुर ने चाकू से वार किए और सभी आरोपी अलग-अलग वाहनों से फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले के अन्य आरोपी कमलेश महोबिया, छोटू ठाकुर, जय बेन और एक अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

हत्यारों को पकड़ने में इनकी रही भूमिका महत्वपूर्ण

इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी उमेश गोहलानी के नेतृत्व में रांझी पुलिस SI मयंक यादव, ASI मनीष जाटव, ASI. सुभाष बागरी, प्र. आर. पुरुषोत्तम, चन्द्रभान, आर. मनीष, अभिषेक मिश्रा व क्राईम ब्राचं से स.उ.नि संतोष पाण्डेय, कैलाश मिश्रा, प्र.आर. आनंद तिवारी, वीरेन्द्र चन्देल, आर. आशुतोष बघेल, सतेन्द्र बिसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  

No comments:

Post a Comment