पुलिस का व्यापक अभियान: 24 घंटे में वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और यातायात उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

पुलिस का व्यापक अभियान: 24 घंटे में वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और यातायात उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

 


प्रथम टुडे

जबलपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान आदतन अपराधियों, वारंटियों, अवैध शराब कारोबारियों, जुआ-सट्टा संचालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चोरी, नकबजनी, मारपीट सहित अन्य प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों की तामीली के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

अपराधियों और वारंटियों पर कार्रवाई

पिछले 24 घंटों में आदतन अपराध करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। वहीं विवाद की आशंका वाले 68 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135(3) बीएनएसएस तथा 9 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा लंबे समय से फरार 2 गैरम्यादी और 41 म्यादी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब और हथियार जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 44 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। वहीं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 66 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर 15 बोतल अंग्रेजी शराब, 686 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और 33 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।

इसी तरह 3 व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 चाकू जब्त किए गए।

जुआ-सट्टा पर भी कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को जुआ खेलते और 7 सटोरियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 13 हजार 510 रुपये नकद जब्त किए गए।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 229 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 84 हजार 700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 3 वाहनों को थाने लाकर साइलेंसर हटवाए गए।

शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 18 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारु

यातायात बाधित करने वाले 217 लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment