खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2026 एम.पी. यूथ गेम्स 2026में पदक जीतने वाले जबलपुर के खिलाड़ियों का एसपी ने किया सम्मान - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, February 4, 2026

खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2026 एम.पी. यूथ गेम्स 2026में पदक जीतने वाले जबलपुर के खिलाड़ियों का एसपी ने किया सम्मान

 प्रथम टुडे 

जबलपुर। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय “खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2026” के अंतर्गत भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने वाले जबलपुर जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को आज पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने सम्मानित किया।

यह प्रतियोगिता 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक इंदौर में आयोजित की गई थी, जिसमें जबलपुर जिले के लगभग 22 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए

बालिका वर्ग में सानिया बख्श, संस्कृति प्रजापति एवं अदिति पटेल तथा बालक वर्ग में अमन चौरसिया, वंश कुशवाहा एवं हर्ष सिंह ठाकुर ने पदक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया।

आज 4 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त सम्मान समारोह के दौरान एसपी  उपाध्याय ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम और अनुशासन से जबलपुर को गौरवान्वित किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में जबलपुर के श अल्बर्ट फ्रैंक एवं श्र सुशील शर्मा ने निर्णायक (रेफरी) की भूमिका निभाई, जबकि उप निरीक्षक सुनीता पंच एवं संतोष चौबरिया ने प्रबंधक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment