नौकरानी और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, 12.70 लाख के जेवर जब्त
जबलपुर।
संजीवनी नगर थाना पुलिस ने जेवर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए घर में काम करने वाली नौकरानी और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 29/26, धारा 306, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
मनीषा कहार, पिता स्व. मनीष कहार, निवासी हनुमान वार्ड, करेली, जिला नरसिंहपुर
(मुख्य आरोपिया – घरेलू नौकरानी)
विपिन उर्फ अभिषेक सोनी, पिता लक्ष्मीनारायण सोनी, निवासी नीमखेड़ा गौर, थाना बरेला
(चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स)
घटना का विवरण
थाना संजीवनी नगर में 19 जनवरी 2026 की रात मयंक सिंह ठाकुर (35 वर्ष), निवासी नव निवेश कॉलोनी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी सौर पैनल लगाने का कार्य करता है और उसकी ससुराल दुर्गा कॉलोनी, संजीवनी नगर में है।
फरियादी की सास कौशल्या दांगी की तबीयत खराब रहने के कारण उसकी पत्नी नेहा ठाकुर मायके आती-जाती रहती थी। घर के काम और देखभाल के लिए मनीषा कहार को नौकरानी के रूप में रखा गया था।
फरियादी के अनुसार 22 सितंबर 2025 को उसकी पत्नी ने अपने और सास के सोने-चांदी के जेवर कुछ सूटकेस में और कुछ लोहे की आलमारी में रखे थे। 13 जनवरी 2026 को पत्नी ने बताया कि सूटकेस और आलमारी में रखे जेवर गायब हैं।
सीसीटीवी से खुला राज
संदेह होने पर 13 जनवरी की रात कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। 14 जनवरी को रिकॉर्डिंग देखने पर नौकरानी मनीषा कहार को आलमारी और सूटकेस खोलते हुए साफ देखा गया, जिसके बाद चोरी की पुष्टि हुई।
जांच में सामने आया कि चोरी हुए जेवरों में शामिल थे—
42 मंगलसूत्र, 4 हार, 2 पंचाली, 1 चौन, 2 जोड़ी बाली, कान की चौन, लटकन, टॉप्स, सुई-धागा, 5 अंगूठियां, ब्रेसलेट, लॉन्ग, हाय चंद्रमा, लॉकेट, भगवान के 3 मुकुट, चूड़ी और चांदी की 3 जोड़ी पायल।
पूछताछ में किया कबूलनामा
पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मनीषा कहार ने स्वीकार किया कि वह आलमारी की चाबी रखने की जगह पर नजर रखती थी। उसने वर्ष 2025 में रक्षाबंधन के दिन से धीरे-धीरे जेवर और नगदी चोरी करना शुरू किया।
आरोपिया ने बताया कि वह चोरी किए गए जेवर एकता मार्केट, गौर स्थित विपिन ज्वेलर्स को बेचती थी और उससे मिली रकम अपने पिता को देती थी। कुछ समय पहले उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पूछताछ में उसने 3 जोड़ी चांदी की पायल किचन में छिपाकर रखने की जानकारी भी दी।
जेवर बरामद, सुनार भी गिरफ्तार
आरोपिया की निशानदेही पर किचन से चांदी की पायल और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसके बाद गौर में दबिश देकर ज्वेलर्स विपिन उर्फ अभिषेक सोनी को हिरासत में लिया गया।
उसकी दुकान से करीब 70 ग्राम वजन के सोने के जेवर, जिनमें हार, अंगूठी, पंचाली माला, मंगलसूत्र पेंडेंट, कान की चेन, हाय, टॉप्स, बाली और चौन शामिल हैं, बरामद किए गए।
आगे की कार्रवाई
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
मनीषा कहार को जेल भेज दिया गया है, जबकि विपिन सोनी को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी गए सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी, उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक कुंजीलाल मेहरा, आरक्षक आकाश पांडे, आरक्षक धीरज मेहरा, महिला आरक्षक मेधा दुबे और महिला सैनिक आस्था केवट की भूमिका सराहनीय रही।

No comments:
Post a Comment