यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा देवजी नेत्रालय, समर्थ मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सनिल डेंटल क्लिनिक के सहयोग से आयोजन
प्रथम टुडे
जबलपुर।यातायात पुलिस जबलपुर ने मंगलवार को मालगोदाम चौक पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस पहल में देवजी नेत्रालय, समर्थ मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सनिल डेंटल क्लिनिक का विशेष सहयोग रहा। शिविर में ऑटो-रिक्शा चालक, मेट्रो बस चालक, अन्य वाहन चालक तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई।
चालकों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंता
आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऑटो-रिक्शा और मेट्रो बस चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करना था। यात्रियों को लेकर चलने वाले इन चालकों पर स्वयं के साथ-साथ सवारियों की सुरक्षा और जान-माल की जिम्मेदारी रहती है।
अक्सर यह देखा गया है कि कई चालक उच्च रक्तचाप, दृष्टि कमजोर होने, मधुमेह या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, जिनका समय रहते परीक्षण न होने पर दुर्घटनाएँ घटित हो जाती हैं—विशेषकर रात के समय कार्डियक अरेस्ट या दृष्टि संबंधी समस्याएँ हादसों का कारण बनती हैं।
इन्हीं जोखिमों को देखते हुए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने हेतु यह निःशुल्क शिविर महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
बड़ी संख्या में लोगों ने कराई जांच
शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, शुगर जांच और दंत परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। शहरभर के ऑटो एवं बस चालक बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पहुँचे। पुलिस कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस पहल को सफल बनाया।
अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष शुक्ला,
बैजनाथ प्रजापति,
संगीता डामोर,
सुबेदार रोहित तिवारी,
मनीष प्यासी,
विरेंद्र आरक,
रोशनी केसरवाणी
तथा यातायात थाना स्टाफ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
यातायात पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे चालकों का स्वास्थ्य नियमित जांच के दायरे में आए और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

No comments:
Post a Comment