गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दुपहिया वाहन जप्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, January 19, 2026

गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दुपहिया वाहन जप्त

प्रथम टुडे

जबलपुर। गोहलपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

मोहम्मद इमरान चीपा, पिता हैदर अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी हड्डी गोदाम थाना हनुमानताल

नुरूद्दीन अंसारी, पिता मुइनूद्दीन अंसारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजी नगर

अनिल श्रीवास, पिता राजकुमार श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, दस नल के पास थाना गोहलपुर

सोहेल कचेर (सीसगर), पिता हनीफ कचेर, उम्र 19 वर्ष, निवासी खजरी खिरिया, ग्राम गुर्दा

एसपी के निर्देश पर सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को चोरी, नकबजनी, लूट व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में—

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.),

नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया,

—के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस तरह पकड़े गए आरोपी

थाना गोहलपुर की टीम को पैट्रोलिंग के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लेमा गार्डन स्कूल के पास मैदान में एक युवक स्कूटी के साथ संदिग्ध रूप से मौजूद है।

पुलिस के पहुँचते ही वह युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसने अपना नाम मोहम्मद इमरान चीपा बताया। स्कूटी के संबंध में कागज मांगने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दे पाया।

सघन पूछताछ में उसने अपने अन्य साथी—

नुरूद्दीन अंसारी, अनिल श्रीवास और सोहेल कचेर—के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 10 वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

जप्त वाहन

एक्सिस – MP20 SJ 7438

एक्सिस – MP20 SQ 0717

होंडा साइन – MP20 NA 2194

एक्सिस – MP20 JE 8887

एक्सिस – MP20 SY 0918

होंडा लिवो – MP20 NQ 5264

स्प्लेंडर – MP20 ND 1731

एचएफ डिलक्स – MP20 ND 6898

स्प्लेंडर – MP20 JS 1992

सीबी साइन – MP04 QQ 7672

थाना गोहलपुर में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 35(1)E, 106 B.N.S.S./303(2) B.N.S. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कई थानों में दर्ज थे वाहन चोरी के मामले

जांच में पता चला कि चोरी हुए वाहनों को लेकर—

थाना गोहलपुर में 3,

थाना कोतवाली में 3,

थाना लार्डगंज में 1,

थाना अधारताल में 1,

थाना ओमती में 1,

जिला भोपाल में 1

—अपराध दर्ज थे।

पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका

इस कार्रवाई में—

थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय,

उप निरीक्षक अंबुज पांडे,

प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र तिवारी,

आरक्षक समरेन्द्र, आलोक यादव, गोपाल राय,

अभिरंजन सिंह, दिनेश दुबे, लालजी यादव

—की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment