लार्डगंज थाना क्षेत्र में सोते युवक पर गोली चलवाने का आरोपी, हत्या के प्रयास व साजिश के मामले में था फरार
प्रथम टुडे
जबलपुर।लार्डगंज थाना क्षेत्र में बीते छह महीनों से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा 5000 रुपये का इनामी शातिर बदमाश मोनू यादव आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार मोनू यादव क्षेत्र में अवैध ब्याज वसूली के धंधे में लिप्त था, जिससे कई लोग लंबे समय से परेशान थे। आरोपी के खिलाफ लार्डगंज थाना अंतर्गत उजारपुरवा क्षेत्र में घटित एक गंभीर वारदात दर्ज है।
आरोप है कि मोनू यादव ने अपने साथियों (गुर्गों) के माध्यम से एक सोते हुए युवक पर गोली चलवाई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद लार्डगंज थाने में मोनू यादव के खिलाफ षड्यंत्र और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था।
पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनू यादव को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जा रही है कि
हथियार कहां से उपलब्ध कराए गए थे,
फरारी के दौरान उसे किन-किन लोगों ने मदद की,
और उसके आपराधिक नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment