अवैध शस्त्र कारोबार में लिप्त शातिर बदमाश गिरफ्तार, 5 चाकू जप्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, January 16, 2026

अवैध शस्त्र कारोबार में लिप्त शातिर बदमाश गिरफ्तार, 5 चाकू जप्त

 

क्राइम ब्रांच–पनागर थाना की संयुक्त कार्रवाई, एक फरार आरोपी की तलाश

प्रथम टुडे 

जबलपुर। जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर सख्ती के निर्देशों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पनागर थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देवरी बजरंग वार्ड क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक को चोरी-छिपे चाकू बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5 धारदार चाकू बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी फरार है।

ऐसे हुआ खुलासा

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार 15 जनवरी को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निखिल केवट उर्फ निक्की थैले में कई चाकू रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने कामधेनू नगर के सामने बने बरा के चबूतरे के पास घेराबंदी की।

टीम को देखकर युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल उर्फ निक्की केवट (23) निवासी रैपुरा, पनागर बताया।

5 धारदार चाकू बरामद

तलाशी में उसके पास रखे सफेद थैले से—

3 बटनदार चाकू

2 खंजरनुमा चीन निर्मित धारदार चाकू

बरामद किए गए।

पूछताछ में निखिल ने बताया कि यह चाकू अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा निवासी महाराजपुर ने उसे बेचने के लिए दिए थे। अभिषेक की तलाश जारी है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

गिरफ्तार निखिल उर्फ निक्की केवट पर पहले से—अवैध वसूली,मारपीट,आर्म्स एक्ट,चोरी,विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 11 प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक नेटवर्क की गंभीरता साफ होती है।

टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में पनागर थाना एवं क्राइम ब्रांच की टीम का विशेष योगदान रहा।

पनागर थाना से—

एएसआई रामसनेही पटेल, एएसआई संजय मिश्रा ,प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त तिवारी,आरक्षक रत्नेश राय,आरक्षक सुजीत मिश्रा

वहीं क्राइम ब्रांच से—

एएसआई कैलाश मिश्रा,एएसआई मोहन तिवारी,प्रधान आरक्षक सत्यसेन यादव,प्रधान आरक्षक मोहन सिंह,आरक्षक वीरेन्द्र सिंह,आरक्षक पंकज,आरक्षक सत्येन्द्र,आरक्षक रीतेश शुक्ला  की अहम भूमिका रही।

कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment