प्रथम टुडे जबलपुर
भारत ने 2026 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप के लिए अपनी चार सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 13 मार्च 2026 तक तुर्किये के मनावगात स्थित अली बे क्लब में आयोजित होगी। ब्रिटानिया कप (एम-65+) श्रेणी के लिए चयनित टीम में रीवा निवासी और वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी श्री ओ.पी. दीक्षित भी शामिल हैं।
ओ.पी. दीक्षित इससे पहले भी कई विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल भी हासिल कर चुके हैं। विशेष बात यह है कि पूर्व में जब वे भोपाल में पुलिस की मॉडल फॉरेंसिक शाखा में उच्च पद पर पदस्थ थे, तब भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए भाग लिया था औरअपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
घोषित टीम इस प्रकार है—
श्री राकेश कोहली – कप्तानै
श्री अजीत भारद्वाज
श्री ओ. पी. दीक्षित
श्री मेहर प्रकाश कोडुरी
आईटीएफ ने चयनित खिलाड़ियों से 20 जनवरी 2026 तक आवश्यक विवरण ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि टीम से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
ओ.पी. दीक्षित के चयन से रीवा और मध्यप्रदेश के टेनिस जगत में उत्साह है। स्थानीय खिलाड़ी और खेल प्रेमी इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण मान रहे हैं।

No comments:
Post a Comment