राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में नई नियुक्तियां — एडवोकेट विवेक तिवारी बने लीगल एडवाइजर, नील तिवारी प्रदेश संगठन सचिव - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, November 9, 2025

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में नई नियुक्तियां — एडवोकेट विवेक तिवारी बने लीगल एडवाइजर, नील तिवारी प्रदेश संगठन सचिव

 


शुभ्रांश तिवारी को शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख, हर्ष सोनी विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सहित कई पदों पर हुई नियुक्तियां

 महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां

प्रथम टुडे जबलपुर। 

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की मध्यप्रदेश इकाई में नई नियुक्तियां की गई हैं। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक और प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता एडवोकेट विवेक तिवारी को परिषद का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है।

नील तिवारी बने प्रदेश संगठन सचिव

संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नील तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 शिक्षा प्रकोष्ठ का नेतृत्व शुभ्रांश तिवारी को

नवगठित शिक्षा प्रकोष्ठ में पंडित शुभ्रांश तिवारी को प्रदेश प्रमुख बनाया गया है।

साथ ही शुभम नामदेव को शिक्षा प्रकोष्ठ का महासचिव, शशान्त ठाकुर को जिला कार्यसमिति सदस्य, वाजिद खान को जिला सचिव तथा संदीप बनवारी को जिला सह सचिव नियुक्त किया गया है।

 विधि प्रकोष्ठ में एडवोकेट हर्ष सोनी को जबलपुर जिला अध्यक्ष का दायित्व

जबलपुर संभाग के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता एवं मिलनसार व्यक्तित्व एडवोकेट हर्ष सोनी को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, जबलपुर जिले के विधि प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संभागीय स्तर पर प्रवीण नामदेव को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण नामदेव को संभागीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।

 राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को परिषद में जिम्मेदारियां मिलने पर राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हेमराज कनोजिया ने बधाई दी।

 प्रदेश और संभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, अनुशासन समिति के प्रदेश प्रमुख के. जी. शर्मा (बबला भैया), जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, संभागीय जबलपुर जिला अध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला, जिला महासचिव अनुराग दीक्षित उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुख और पदाधिकारी भी रहे शामिल

समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख शिवकुमार तिवारी, प्रदेश महासचिव इंजीनियर तरुण सोनाने, पत्रकार गृह निर्माण समिति प्रदेश प्रमुख सुरेश कमले, पत्रकार परिवार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख उत्पल कांत शर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख गुड्डा अग्रवाल, साहित्यिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख रूपम बाजपेयी शर्मा, प्रदेश महासचिव संतोष नेमा, उमेश शुक्ला, शिव चौरसिया, नीरज यादव, जिला उपाध्यक्ष मनीष जैन, नीरज जैन, मृणाल बोरकर, टीकाराम पटेल, मुकेश मिश्रा, पदम मिश्रा, डॉक्टर पर्व परमार, संतोष कुमार सेन, सोहन गुप्ता, संतोष नेमा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 संगठन में नई ऊर्जा का संचार

सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन हित में अनेक सफल कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment