लगातार हो रही वाहन चोरी पर बड़ी कार्रवाई - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, September 1, 2025

लगातार हो रही वाहन चोरी पर बड़ी कार्रवाई


गोहलपुर पुलिस ने चोरी के वाहन और कटे पार्ट्स के साथ शातिर गिरोह पकड़ा

प्रथम टुडे जबलपुर 

थाना गोहलपुर में दिनांक 29 अगस्त 2025 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 588/25 धारा 303 (2) बीएनएस की विवेचना के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक, गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी, गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने पिछले छह माह से लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की जांच में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस ने चोरी के करीब 20 वाहनों में से 05 दोपहिया वाहन बरामद करते हुए शातिर चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

  1. नावेद अंसारी पिता मोईनुद्दीन अंसारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी आठ नल के पास, गाजी नगर, थाना गोहलपुर
  2. शहजाद उर्फ चिरैया
  3. इजहार तुन्ना खान
  4. फैजान अंसारी

साथ ही चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी एहतेशाम अख्तर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उसके पास से चोरी गए 15 वाहनों के कटे हुए पार्ट्स तथा वाहन काटने में उपयोग किए जाने वाले औजार जब्त किए गए हैं।

इसी के साथ अन्य प्रकरणों में चोरी गए एक ई-रिक्शा, उसकी बैटरी एवं स्टेपनी भी चोरों से जब्त की गई है।

गौरतलब है कि गोहलपुर थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

No comments:

Post a Comment