प्रथम टुडे जबलपुर।
खितौला थाना क्षेत्र में ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई डकैती का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबलपुर पुलिस ने बिहार के गया जिले से दास गैंग के सरगना राजेश दास उर्फ आकाश दास को उसके साथी इंद्रजीत दास उर्फ सागर दास के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक से लूटा गया लगभग 3 किलो सोना (जेवरात) और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
डकैती का मास्टरमाइंड निकला राजेश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 11 अगस्त 2025 को खितौला स्थित बैंक में हुई बड़ी डकैती का मास्टरमाइंड खुद राजेश दास ही था। वारदात में शामिल 5 बदमाशों ने बैंक से 14 किलो 800 ग्राम सोना और करीब 5 लाख रुपये लूटे थे। राजेश ने ही पूरी योजना बनाई और अपने हिस्से का सोना खेत में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद किया।
हाई-टेक तकनीक और पुरानी जांच पद्धति का इस्तेमाल
पुलिस ने इस मामले की पड़ताल में आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पुराने समय की जांच पद्धतियों का भी इस्तेमाल किया। जब सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे और केवल खुफिया नेटवर्क व पूछताछ के जरिए अपराधियों तक पहुंचा जाता था, उसी तकनीक का करीब 50 प्रतिशत उपयोग इस केस में किया गया। यही कारण रहा कि पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में बड़ी सफलता मिली।
अपराध की लंबी फेहरिस्त
पकड़ा गया राजेश दास (38) बिहार के गया जिले का रहने वाला है और एक दुर्दांत अपराधी है। वर्ष 2011 से अब तक वह बिहार के गया, सासाराम, जमुई, पुरुलिया, रोहतास, गिरडी और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुई एक दर्जन से अधिक बैंक डकैतियों में शामिल रहा है। वह 18 जून 2025 को ही रायगढ़ जेल से छूटा था और बाहर आते ही फिर से अपराध की दुनिया में लौट आया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
डकैती की गंभीरता को देखते हुए आईजी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.) और एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के लिए विशेष दल गठित किया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, डीएसपी क्राइम उदयभान सिंह बागरी, सीएसपी बरगी अंजुल मिश्रा एवं सीएसपी रांझी सतीश साहू कर रहे थे।
विशेष योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी एवं जवान:
थाना प्रभारी खितौला अर्चना सिंह जाट, थाना प्रभारी अपराध शैलेश मिश्रा, थाना प्रभारी पाटन गोपेंद्र राजपूत, थाना प्रभारी गोसलपुर राजेंद्र सिंह मर्सकोले, थाना प्रभारी धमापुर प्रतीक्षा मार्को, निरीक्षक धनीराम बरकडे, निरीक्षक पूर्वा चौरसिया, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर दिनेश गौतम, चौकी प्रभारी रामपुर प्रभाकर सिंह परिहार, चौकी प्रभारी बस स्टैंड जगन्नाथ यादव, उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, एएसआई प्रशांत सोलंकी, मोहन विवारी, कैलाश मिश्रा, नरेश पासी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, राजेश पांडे, अखिलेश पांडे, हितेंद्र रावत, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, अरविंद श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, रुस्तम अली, आरक्षक गोविंद प्रसाद राय, प्रदीप तैकान, प्रमोद सानी, सतेन्द्र बिसेन, रीतेश शुक्ला, पंकज सिंह, प्रीतम उपाध्याय, जय प्रकाश तिवारी, शिव सिंह, आशुतोष बघेल, राजेश मिश्रा, त्रिलोक पारधी, राजेश माचरे, विनय सिंह, अजीत कुमार, चालक आरक्षक मुकेश परिहार, एएसआई धनंजय सिंह, रणजीत यादव, थाना गढ़ा से संतोष जाट, नीरज तिवारी, मोहलपुर से आलोक यादव, गोरखपुर से अश्वनी द्विवेदी, मदनमहल से आरक्षक दल।

No comments:
Post a Comment