प्रथम टुडे जबलपु मेंर।
श्रीगणेश महोत्सव पर्व के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने निगमायुक्त प्रीति यादव अधिकारियों के साथ तिलवाराघाट विसर्जन कुण्ड पहुँचीं।
निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विसर्जन कुण्ड को व्यवस्थित कराते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बचाव उपकरण और बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
इसके बाद वे हनुमानताल तालाब पहुँचीं और वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तिलवाराघाट, गौरीघाट, हनुमानताल सहित शहर के अन्य विसर्जन स्थलों पर भी साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, संभागीय यंत्री पवन सिंह ठाकुर, संभागीय अधिकारी महेन्द्र सिंह उईके, के.के. रावत, प्रभारी सहायक यंत्री अनिकेत गोरैया, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष महोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment