पत्रकार पर हमले के विरोध में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, September 2, 2025

पत्रकार पर हमले के विरोध में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग

 

प्रथम टुडे जबलपुर।

गढ़ा क्षेत्र में पत्रकार सुनील सेन पर हुए हमले को लेकर जय महाकाल अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पत्रकार सुनील सेन अस्पतालों में हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित कर रहे थे। इसी कारण अस्पताल संचालक अमित खरे और उसके साथियों द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था। आरोप है कि समाचार प्रकाशित करना बंद करने से इनकार करने पर उनके साथियों ने रात्रि 2 बजे घर लौटते समय सुनील सेन पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

संगठन ने कहा कि जिस व्यक्ति पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, ऐसे व्यक्ति पर प्रशासन ने अब तक कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इस मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।



-



No comments:

Post a Comment