प्रथम टुडे जबलपुर
गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 4 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई
फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह ने किया। इसमें थाना ओमती, बेलबाग, हनुमानताल, गोहलपुर के बल के साथ-साथ आरएएफ एवं पुलिस लाइन का बल भी शामिल रहा।
अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की मौजूदगी
फ्लैग मार्च में –
- नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी,
- नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया,
- नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव,
- उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क सुनील नेमा,
साथ ही –
- थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश कुमार पाण्डेय,
- थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज,
- थाना प्रभारी घमापुर प्रतीक्षा मार्को,
- थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल,
- थाना प्रभारी बेलबाग राजकुमार खटीक अपने-अपने बल के साथ मौजूद रहे।
तय मार्ग से होकर निकला फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर ओमती चौक, भरतीपुर, छोटी ओमती, गुरंदी, लकड़गंज, फूटाताल, सराफा चौक, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, चारखम्बा होते हुए बहोराबाग में समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियों को गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि –
“फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पर्वों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। जबलपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। यदि कोई असामाजिक तत्व या गुंडा-बदमाश अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”


No comments:
Post a Comment