प्रथम टुडे जबलपुर।
मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है, एक यूनिट रक्त किसी ज़िंदगी को बचा सकता है” — इसी संदेश के साथ बुधवार को सिख नारी मंच एवं सिख सेवक जत्थे के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शताब्दी शहीदी दिवस को समर्पित था और इसका आयोजन श्री गुरु नानक महिला महाविद्यालय, मढ़ाताल में हुआ।
शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विमलकांत सैनी, शिक्षिकाओं, छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 18 यूनिट रक्तदान हुआ, जो अनुकरणीय उदाहरण माना गया।
चिकित्सकीय देखरेख रानी दुर्गावती अस्पताल की टीम (डा. तुषार गुप्ता, अमित पटेल, ऋषिकांत दुबे, प्रशांत सिंह, अनार सिंह एवं चंदन गोटियां) ने की।
इस अवसर पर एल्गिन अस्पताल की पूर्व अधीक्षिका डा. जी. के. मल्होत्रा ने प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन हेतु अनमोल है और इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है।
कार्यक्रम में नारी मंच की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती ब्रिज कौर आनंद ने आभार व्यक्त किया। वहीं, सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बांगा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया और आशीर्वचन दिए।

No comments:
Post a Comment