गणेश विसर्जन की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने किया जायजा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, September 2, 2025

गणेश विसर्जन की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने किया जायजा


प्रथम टुडे जबलपुर। 

आगामी गणेश विसर्जन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने आज 2 सितम्बर को संयुक्त रूप से हनुमानताल तालाब, आधारताल तालाब, ग्वारीघाट भटौली तथा तिलवारा विसर्जन कुंड स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि विसर्जन घाटों की साफ-सफाई, मार्गों की दुरुस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविकों की तैनाती एवं पार्किंग की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं का त्वरित निराकरण कराया जाए, ताकि विसर्जन के दिन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव (भा.प्र.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा बैजनाथ प्रजापति सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही करें, जिससे शहर का पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।

No comments:

Post a Comment