प्रथम टुडे जबलपुर
थाना प्रभारी ओमती राजपाल बघेल ने बताया किथा थाना हनुमानताल के अपराध क्रमांक 27/22 धारा 308, 365, 294, 452, 342, 506, 120 बी, 34 भा.द.वि., 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा थाना गढ़ा 120/24 धारा 458, 409, 420, 384, 386, 323, 294, 506, 147, 148, 149, 120 बी भादवि के प्रकरण में आरोपी पप्पू उर्फ अकील पिता नब्बू खलीफा निवासी बड़ी मदार टेकरी हनुमानताल फरार था।
उसे गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले को दोनों प्रकरणों में 10-10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा की गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कचहरी वाले बाबा की दरगाह के बाहर दबिश देते हुए फरार आरोपी पप्पू उर्फ अकील पिता नब्बू खलीफा उम्र 45 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी हनुमानताल को अभिरक्षा में लेते हुए उपरोक्त प्रकरणों में गिरफ्तार कर थाना हनुमानताल के अपराध क्रमांक 27/22 के प्रकरण में शिफ्ट कार एमपी 20 सीई 0999 तथा पिस्टल एवं कारतूस जब्त करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आज केंद्रीय जेल में निरुद्ध कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर पुलिस द्वारा 10-07-25 के बाद से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अभी अब्दुल रज्जाक और गुर्गे जो फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस कर रही है
उल्लेखनीय भूमिका – फरार इनामी आरोपी को पकड़ने में नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुमी के निर्देशन में थाना प्रभारी ओमती राजपाल बघेल, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक नारायण पटेल, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डेय, आरक्षक संतोष तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment