नागपुर जीआरपी ने जबलपुर के गांजा तस्कर को दबोचा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, September 11, 2025

नागपुर जीआरपी ने जबलपुर के गांजा तस्कर को दबोचा

प्रथम टुडे जबलपुर 

नागपुर जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर से जुड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पुलिस को संदिग्ध हालत में घूमते एक युवक को पकड़ा गया। युवक का नाम लंबू पंडित बताया जा रहा है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग और अटैची से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि यह गांजा वह जबलपुर निवासी राजा सोनकर के लिए लेकर जा रहा था। राजा सोनकर हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप झंडा चौक के पास का रहने वाला है।

सूचना के आधार पर नागपुर जीआरपी पुलिस बीती रात जबलपुर पहुंची और स्थानीय हनुमानताल पुलिस की मदद से राजा सोनकर के घर दबिश दी। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को नागपुर पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

जानकारी यह भी सामने आई है कि राजा सोनकर के खिलाफ पहले से ही हनुमानताल थाने में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment