जबलपुर की वायु देश में सबसे स्वच्छ, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला दूसरा स्थान - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, September 10, 2025

जबलपुर की वायु देश में सबसे स्वच्छ, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला दूसरा स्थान

 


प्रथम टुडे जबलपुर।
संस्कारधानी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में जबलपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार जबलपुर को दिया गया। महापौर, नगर निगम आयुक्त और उनकी टीम यह सम्मान लेकर जबलपुर लौटे।

महापौर ने इस उपलब्धि को जबलपुर वासियों की जीत बताते हुए कहा कि यह गौरवशाली पल हर नागरिक का है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को साधुवाद देते हुए , नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एवं सभी पार्षदों के साथ शहरवासियों वासियों को बधाई भी दी। पुरस्कार के साथ जबलपुर को एक करोड़ रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है।

पहले नंबर तक पहुंचना अब चुनौती” – महापौर

पत्रकारों से चर्चा में महापौर ने कहा –
"हमारा लक्ष्य पहला स्थान हासिल करना था। हालांकि दूसरा स्थान भी किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, लेकिन अब हमें इसे चुनौती के रूप में लेना होगा और जबलपुर को नंबर वन तक ले जाना होगा। इसके लिए अथक मेहनत और नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।"

विदाई के दिन कमिश्नर प्रीति यादव की भावुक बातें

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि उनका प्रमोशन और ट्रांसफर हो चुका है और मंगलवार जबलपुर में उनका आखिरी दिन था। उन्होंने कहा –
"जब मैं जबलपुर आई थी, तभी ठान लिया था कि शहर को स्वच्छता और वायु सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाना है। स्वच्छता में 13वें स्थान से 5वें स्थान तक पहुंचना और अब वायु गुणवत्ता में देशभर में दूसरा स्थान मिलना बड़ी चुनौती थी। यह उपलब्धि सिर्फ निगम कर्मचारियों की नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों की भी है।"

उन्होंने आगे कहा –
"

जबलपुर के लोग बहुत अच्छे और सहयोगी हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी हमेशा मेरा साथ दिया। हालांकि शहर में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें मैं और आगे बढ़ाना चाहती थी, लेकिन शायद समय कम था।"

यह उपलब्धि जबलपुर की पहचान को देशभर में और मजबूत करती है। अब नगर निगम के सामने इसे बरकरार रखने और अगले साल देश में पहला स्थान दिलाने की चुनौती है।

No comments:

Post a Comment