अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, 500 पाव देशी शराब एवं बोलेरो जब्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, September 8, 2025

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, 500 पाव देशी शराब एवं बोलेरो जब्त



प्रथम टुडेजबलपुर। 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश कुमार डाबर के मार्गदर्शन में थाना पाटन पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को 500 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि 08 सितम्बर 2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो (क्रमांक एमपी 20 टी 9925) में तीन युवक भारी मात्रा में देशी शराब लेकर पाटन से तेंदूखेडा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए तेंदूखेडा रोड स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई।

पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर रोकने पर उसमें चालक सहित तीन लोग बैठे मिले। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अनुराग उर्फ अन्नु झारिया (24 वर्ष), निवासी देवी सुरईया थाना पाटन बताया। वहीं अन्य दो आरोपियों की पहचान दिलीप उर्फ टिंकू बेन (30 वर्ष), निवासी कुदवा सरायईनायत, प्रयागराज (उ.प्र.) एवं सुनील कुशवाहा (48 वर्ष), निवासी गंगा नगर, चंदन कॉलोनी, गढ़ा के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी में कार्टूनों में रखे 500 पाव देशी शराब (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (एमपी 20 टी 9925) जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अरविंद सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे, आरक्षक अनिल यादव, अनुराग रैकवार, रिंकू यादव, धनंजय मिश्रा एवं दिनेश मीणा की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment