प्रथम टुडे जबलपुर।
पिछले एक महीने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए संजीवनीनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कुल सात लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है, जिसमें उनके दो अन्य साथी अभी फरार हैं।
यह गिरोह नीले रंग की बिना नम्बर की एक्सेस गाड़ी पर सवार होकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। ये घटनाएं थाना सिविल लाइन, गढ़ा एवं थाना संजीवनीनगर क्षेत्र में दर्ज की गई थीं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 02, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर संभाग एवं थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी, थाना संजीवनीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में उ.नि. दिनेश गौतम, स.उ.नि. अजय पाण्डेय, प्र.आर. 1422 दिलीप पाठक, आरक्षक 2433 रजनीश, आरक्षक आकाश, आरक्षक अनुज, एवं आरक्षक रशीद शामिल थे।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल पर मिले सुराग और गवाहों के बयान के आधार पर सघन छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. हर्ष झारिया पिता खेमचंद झारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी पी.एन.टी. कॉलोनी, थाना विजयनगर
2. संतोष चौधरी पिता हीरालाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मदर टेरेसा टगर, शंकर जी के मंदिर के पास, थाना माढोताल
3. रोहित रैकवार पिता प्रदीप रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी उजार पुरवा, थाना लॉर्डगंज
पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों पीयूष पटैल और रिंकू विश्वकर्मा के साथ कुल 7 लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
इन घटनाओं को दिया अंजाम
1. दिनांक 24.07.2025:
शाम 5 बजे शाहीनाका क्षेत्र में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटा गया। गाड़ी संतोष चला रहा था, पीछे हर्ष बैठा था।
2. दिनांक 01.08.2025:
कछपुरा ब्रिज होते हुए सूपाताल क्षेत्र में एक महिला से पेंडल लूट लिया गया। आरोपी – संतोष, हर्ष और रिंकू
3. रक्षाबंधन - 09.08.2025:
दोपहर 12.30 बजे कमेटी हॉल के पास महिला से सोने का मंगलसूत्र छीना गया
4. दिनांक 14.08.2025:
सुबह 8.30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल के पास एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटा गया। इस घटना में रिंकू वाहन चला रहा था
5. दिनांक 16.08.2025:
शाम 5 बजे माथवनगया रोड पर एक महिला से लूट की गई। इस घटना का विवरण आंशिक रूप से दर्ज है।
6. दिनांक 16.08.2025:
प्लेटफार्म नंबर 01 के पास एक बुजुर्ग महिला से लूट की गई। इसमें आरोपी रोहित, रिंकू और पीयूष शामिल थे।
7. दिनांक 17.08.2025:
शाम 4.30 बजे तेंदूखेड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार चार आरोपियों ने एक महिला से लूट की वारदात की।
पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद किए गए मंगलसूत्र एवं चैन
बरामद मशरूका (1) दो नग सोने के मंगलसूत्रबारह नग सोने के गुरिया वजनी लगभग 15 ग्राम (थामा
(2) एक नग सोने की चैन वजनी लगभग 18 ग्राम (थाना सिविल लाईन)
(3) दो नग सोने के पेन्डल वजनी लगभग 10 ग्राम (थाना गढ़ा)
(4) एक नग सोने का पेन्डल वजनी लगभग 10 ग्राम (थाना माधवनगर जिला कटनी)

No comments:
Post a Comment