कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर करता है जीतू पटवारी का बयान: भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, August 28, 2025

कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर करता है जीतू पटवारी का बयान: भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन


जबलपुर, प्रथम टुडे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर प्रदेशभर में विरोध की लहर दौड़ पड़ी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा महानगर इकाई द्वारा मालवीय चौक पर पटवारी का पुतला दहन कर उनके बयान की तीव्र निंदा की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पुतला दहन के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "जीतू पटवारी ने महिलाओं के विरुद्ध अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी कर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा महिला विरोधी है। कांग्रेस के नेता विवादित बयान देकर सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास कर रहे हैं और यह उनके पार्टी संस्कारों को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज जब सम्पूर्ण प्रदेश की महिलाएं हरितालिका तीज जैसे पावन पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मना रही हैं, तब जीतू पटवारी जैसे नेता इस तरह के बयान देकर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।"

कांग्रेस की मानसिकता उजागर

रूपा राव ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जहाँ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाएं चला रही है, वहीं कांग्रेस जैसी पार्टियां महिलाओं के प्रति अपनी घृणित मानसिकता उजागर कर रही हैं। यह बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पार्टी अब अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों से पूरी तरह भटक चुकी है, और यही कारण है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस से पूरी तरह विमुख हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं ही नहीं, प्रदेश की समस्त जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

इनकी रही उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें मधुबाला राजपूत, रीना राय, लवलीन आनंद, निशा राठौर, सोनिया रंजीत सिंह, अर्चना सिसोदिया, रजनी साहू, कविता रैकवार, दीपमाला केशरवानी, कल्पना तिवारी, श्वेता सिंह, सुमन यादव, रूपा दाहिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहीं।


No comments:

Post a Comment